Gridih News: दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: ताराटांड़, प्रतिनिधि। ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग के बड़कीटांड़ मोड़ के समीप दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति कि मौत हो गई जबकि तीन युवक को गंभीर चोटें आई हैं। मृतक गांडेय थाना क्षेत्र के इरचिट्टा गांव निवासी 42 वर्षीय सुशील टुडू है जो गिरिडीह रोलिंग मिल से रात्रि ड्यूटी खत्म कर वापस सुबह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक उससे टकरा गई। इससे बाइक पर सवार तीनों युवक जो ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बदगुंदा गांव निवासी बंटी सिंह, जितेन्द्र सिंह व देव सिंह गंभीर रुप से घायल होा गए। इस टक्कर में सुशील टुडू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर ताराटांड़ पुलिस घटनास्थल पहुंची व राहगीरों की मदद से घायलों और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.