Gridih News: दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल
गिरडीह, नवम्बर 7 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर-भेलवाघाटी रोड में पांडेयडीह मोड़ के पास शुक्रवार को सड़क दुघर्टना हो गई। जिसमें दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में उसपर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में गुनियाथर ओपी क्षेत्र के लिनुस बेसरा (25 वर्ष), ललिता सोरेन (22 वर्ष) तथा भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के गरंग गांव निवासी कादिर अंसारी (50 वर्ष) शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद लिनुस बेसरा एवं कादिर अंसारी की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। बताया कि दुर्घटना होने की सूचना देवरी थाना पुलिस को दे दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.