Gridih News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल
गिरडीह, जुलाई 30 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय -अहिल्यापुर मुख्य मार्ग स्थित गांडेय थाना क्षेत्र के तुरुकतप्पा मोड़ के पास मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के चपरा गांव निवासी 22 वर्षीय विशाल टुडू के रुप में की गई है। गांडेय पुलिस घायल युवक को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार घायल युवक अहिल्यापुर से वापस अपना घर बाइक से जा रहा था। युवक की बाइक की बत्ती खराब थी। विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल होकर सड़क पर गया। अंधेरा का फायदा उठाकर दूसरा बाइक सवार भागने में सफल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.