Gridih News: दो प्रशिक्षु आईएएस ने पीडीएस गोदाम का किया निरीक्षण
गिरडीह, जुलाई 4 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के अनाज गोदाम का शनिवार को दो प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के पहुंचने की सूचना मिलते ही गोदाम परिसर एवं उसके बाहर आनन-फानन में साफ-सफाई कराई गई। हालांकि सफाई के बावजूद परिसर में गंदगी स्पष्ट नजर आ रही थी।
निरीक्षण प्रक्रिया निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले गोदाम के बाहर खड़े मालवाहक ट्रक का जायजा लिया। इसके बाद गोदाम के अंदर पहुंचकर अनाज के भंडारण, रखरखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में रखी कई अनाज की बोरियों पर फफूंद लगी हुई दिखाई दी, जिससे भंडारण व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। अधिकारियों ने गोदाम में उपलब्ध विभिन्न अभिलेखों एवं दस्तावेजों की भी जांच की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.