गिरडीह, जुलाई 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना में दो दुकानदारों के विरूद्ध बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड मस्जिद के सामने स्थित दुकानदार लक्ष्मी नारायण पाण्डेय एवं मो शहनवाज को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। विद्युत विभाग की छापामारी टीम ने दोनों दुकानों में अवैध रूप से विद्युत उर्जा का उपयोग करते पकड़ा है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पेज 3: लेसा और विजिलेंस का छापा, बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...