Gridih News: दो दिनों में गड्ढ़े नहीं भरे तो थाना मोड़ जाम करेंगे ग्रामीण
गिरडीह, अक्टूबर 13 -- मेला स्थल समतल कराने की मांग Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां काली मंडा के पूर्वी भाग में मेला स्थल पर गड्ढे छोड़े जाने से पूजा समिति के सदस्यों में नाराजगी है। इसे लेकर सोमवार को काली मंडा परिसर में बैठक हुई। सदस्यों ने गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव से जेसीबी लगाकर पूरे मेला स्थल को समतल कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रखंड के हजारों ग्रामीण थाना मोड़ के पास सड़क जाम करेंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि काली मंडा के पूर्वी भाग में जमीन विवाद को लेकर गावां अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने धारा 163 लागू की है। रविवार को उक्त स्थल पर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा भरवाया गया, जबकि आसपास गड्ढे छोड़ दिए गए। इससे दुर्गा पूजा के दौरान मेला देखने आने-जाने वाले लोगों, खासकर बच्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.