गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इसी क्रम में गुरुवार को नेशनल हाईवे स्थित माहुरी के पास एक सड़क दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित दो ट्रेलरों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे चले गए। हादसे में दोनों ट्रेलरों के ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए। हालांकि दुर्घटना के दौरान एक ट्रेलर रुपण महतो के घर के आगे की दीवार से टकरा गई जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही एक बिजली का हाई टेंशन पोल भी टक्कर की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही जिप सदस्य दुर्गेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले का जायजा लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बगोदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर आगे की कार...