Gridih News: दो घरों में सेंधमारी कर ताला तोड़ हजारों रुपए की चोरी
गिरडीह, नवम्बर 10 -- Gridih News: देवरी। देवरी थाना क्षेत्र के जगई एवं बरसौत गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में सेंधमारी व दरवाजे का ताला तोड़कर हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में मंगलवार को मातम पसर गया। इस संबंध में जगई गांव के निरपत यादव ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद दूसरे कमरे में सोने चले गए। इसी समय चोरों ने कच्चे मकान में सेंधमारी कर चांदी की हंसुली, बर्तन, कपड़े एवं नकदी समेत हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। दूसरी घटना बरसौत गांव में हुई। यहां चोरों ने झरी यादव के घर का ताला तोड़कर बक्से में रखा चांदी की पायल और बाला आदि सामान चोरी कर ले गए। मामले की सूचना पर देवरी थाना के एएसआई राधेश्याम चौधरी पुलिस बल के साथ जगई एवं बरसोत गांव प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.