Gridih News: देवोत्थान एकादशी पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना
गिरडीह, नवम्बर 21 -- देवोत्थान एकादशी पर पूजा-अर्चना Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय, दासडीह, बुधुडीह, रसनजोरी सहित विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी मनायी गयी। इस क्रम में श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखकर शाम को भगवान शालिग्राम की पूजा की। श्रद्धालुओं ने पूजा के क्रम में भगवान शालिग्राम को दूध-दही, पंचामृत, गंगाजल से स्नान करवाया। शालिग्राम को नये वस्त्र अर्पित करके चंदन, फूल, तुलसी पत्ता, नवैध आदि अर्पित करके भगवान शालिग्राम की पूजा अर्चना की। देवोत्थान एकादशी पर कई श्रद्धालुओं के घरों में भगवान सत्यनारायण व्रत कथा भी हुई और ध्वजारोहण किया गया। गांडेय के विश्वासडीह गांव में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक के घर में 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। देवोत्थान एकादशी के दिन कई घरों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.