Gridih News: देवी ब्रह्मचारिणी की आराधना से मिलती है आध्यात्मिक ऊर्जा: पंडित अर्जुन पांडेय
गिरडीह, अक्टूबर 11 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। काशी विश्वनाथ अन्नपूर्णा मंदिर के अर्चक पंडित अर्जुन पांडेय ने कहा कि मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करने से साधक को अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि या देवी सर्वभूतेषु ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।। आध्यात्मिक दृष्टिकोण से मां जगदंबा के द्वितीय स्वरूप को ब्रह्मचारिणी के रूप में पूजा जाता है। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली। अर्थात तप का आचरण करने वाली देवी। पौराणिक कथा के अनुसार, मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए हजारों वर्षों तक घोर तपस्या की थी। यह भी पढ़ें- क्या नवरात्रि में आपने पढ़ा है अष्टोत्तरशतनाम, मां द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.