गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों एवं चौक चौराहों के पास देवरी, हीरोडीह एवं भेलवाघाटी थाना प्रभारी के नेतृत्व में शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में शारदीय नवरात्र सह दुर्गापूजा महोत्सव संपन्न कराने की अपील की गई। देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी, भेलवाघाटी थाना प्रभारी निरंजन कच्छप एवं हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस जवानों द्वारा देवरी, चतरो, मनकडीहा, घोरंजी, रानीडीह, ढेंगाडीह, तेतरिया, चौकी, मंडरो, बैरिया, मानिकबाद, किसगो आदि इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस की टीम ने लोगों को पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Grid...