गिरडीह, जुलाई 31 -- Gridih News: देवरी। देवरी के अत्यंत प्राचीन शिव मंदिर देवपहाड़ी में गुरुवार को विधिवत पूजा अर्चना कर एक महीने तक चलनेवाले सावन महोत्सव शुरू हो गया। शिव मंदिर के मठाधीश स्वामी गोरवानन्द जी महाराज के नेतृत्व में पूरे सावन मास में प्रतिदिन प्रातः काल एवं सायंकाल में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक पूजा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में मठाधीश स्वामी गोरवानन्द जी महाराज ने गुरुवार को बताया कि सावन मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे महीने तक प्रतिदिन सुबह और शाम में रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सावन के पहले दिन झारखंडधाम में सवा लाख बेलपत्र अर्पित साथ ही सावन के प्रत्येक सोमवारी को भगवान भोलेनाथ का बेलपत्रों से सहस्त्रार्चन (सहस्त्र बेलपत्र अर्पण) ...