गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के माहुरी अंतर्गत जीटी रोड के नीचे बने ब्रिज के पास सर्विस रोड पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने पहल की है। इस जगह पर अब तक कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है। दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर जिप सदस्य ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से दूरभाष पर बात कर दोनों साइड सर्विस रोड में वाहनों की गति कम करने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की थी। गुरुवार को उन्होंने पुनः दूरभाष पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर को सूचना देकर इस विषय पर शीघ्र पहल करने का आग्रह किया, ताकि इस स्थान पर किसी की जान-माल की क्षति न हो। साथ ही उन्होंने बगोदरडीह में धनबाद की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बड़ा साइन बोर्ड लगवाने का भी आग्रह किया। इससे पुराने जीटी रोड होकर बगोदर बाजार आन...