Gridih News: दुर्गा मंदिर पिहरा में महिला श्रद्धालुओं की बैठक
गिरडीह, अक्टूबर 14 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के पिहरा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को नवरात्र का अनुष्ठान कर रही महिला श्रद्धालुओं की बैठक हुई। बैठक में सप्तमी के अवसर पर बेलभरणी की शोभायात्रा निकालने और नवमी के दिन कन्या पूजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूजन और हवन के बाद कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया जाएगा। इसके लिए महिला श्रद्धालुओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।महिला श्रद्धालुओं ने कहा कि वे प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ नवरात्र का व्रत रखती हैं और दुर्गा सप्तशती का पाठ श्रवण करती हैं। इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार पूजन-हवन के बाद कन्या पूजन, कन्या भोज और प्रसाद वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: कुष्मांडा की हुई पूजा, आज स्कंदमाता की आराधना
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.