गिरडीह, अक्टूबर 6 -- Gridih News: ताराटांड़, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को ताराटांड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी बुद्धेश्वर उरांव ने की, जबकि संचालन समाजसेवी बिनोद राम ने किया। बैठक में जनप्रतिनिधियों, पूजा समिति के सदस्यगण समेत दोनों समुदायों के दर्जनों लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर होगी कार्रवाईबैठक में चर्चा ताराटांड़ थाना प्रभारी बुद्धेश्वर उरांव ने सरकार की गाइडलाइन की जानकारी देते हुए सभी पूजा समितियों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। सम...