गिरडीह, अक्टूबर 5 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को धनवार थाना परिसर में थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, शांति समिति एवं पूजा समिति के सदस्य तथा दोनों समुदायों के प्रबुद्धजन उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Simdega News: दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न थानों में हुई शांति समिति की बैठकबैठक की जानकारी इस दौरान थाना प्रभारी ने विभिन्न पूजा समितियों से आयोजन एवं कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ने पूजा पंडालों में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त संख्या में वोलेंटियर तैनात करने, अग्निशामक यंत्र एवं रोशन...