गिरडीह, सितम्बर 11 -- Gridih News: रेम्बा। आगामी शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर जमुआ प्रखंड अंतर्गत रेम्बा के ग्रामीणों की एक बैठक गुरुवार को नए मंदिर परिसर में रामेश्वर मंडल की अध्यक्षता में हुई। बढ़ती महंगाई को देखते हुए पदाधिकारियों ने चंदा में वृद्धि का प्रस्ताव रखा। पूर्व कमेटी को ही पूजा समिति के लिए बरकरार रखा गया। बता दें कि पूर्व कमेटी में अध्यक्ष रामेश्वर मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष लालजीत साव,उपाध्यक्ष अजय दुबे तथा गुलाब मंडल, कोषाध्यक्ष उदय द्विवेदी, सहायक कोषाध्यक्ष पवन द्विवेदी, संयोजक विनोद राम, सह संयोजक सुधीर द्विवेदी, सचिव राहुल राम, संयुक्त सचिव मनोहर पंडित के अलावा कई लोग हैं। बैठक में भोलानाथ द्विवेदी, पूर्व सरपंच प्रहलाद राम,भोला मंडल,बनवारी मंडल, विनोद राम, पूर्व पंसस भिखारी राम, आलोक राम, प्रभात गुप्त...