गिरडीह, अक्टूबर 13 -- Gridih News: रेम्बा, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र को लेकर जमुआ प्रखंड के रेम्बा में दुर्गा पूजा समिति के द्वारा कलश स्थापना के एक दिन पूर्व शनिवार को मंदिर परिसर तथा मुख्य मार्ग में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जानकारी के मुताबिक, रेम्बा में दुर्गा मंदिर परिसर से लेकर बाजार तक सफाई अभियान चलाया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रमदान कर मंदिर परिसर, रास्तों तथा बाजार क्षेत्र की सफाई की। दुर्गा पूजा के अवसर पर रेम्बा में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए सफाई अभियान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की पहल की। यह भी पढ़ें- Chandauli News: शारदीय नवरात्र में सफाई न होने से नाराजगी रेम्बा अभियान में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु राम,...