गिरडीह, सितम्बर 24 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा कमेटी के सदस्यों की बुधवार रात में बैठक आयोजित की गई। जिसमें शांतिपूर्ण ढंग से नवरात्र पूजा एवं मेला सम्पन्न करवाने का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर मंदिर की साफ-सफाई एवं रंग रोगन कार्य करने, पूर्व निर्धारित स्थलों पर दुकानों को लगाकर मेला का संचालन करने, दी मन मोहन नाटक मंडली के कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक ड्रामे का मंचन करने तथा पंडित पुजारियों को तय मुहूर्त के अनुरूप पूजा सम्पन्न करवाने की जानकारी दी गई। मौके पर कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मुरलीधर महतो, सुरेंद्र किशोर शर्मा, सुधीर कुमार राय, सुखदेव सिंह, कामेश्वर शर्मा, सुदामा मिश्रा, मिथलेश शर्मा, राम नरेश शर्मा,...