Gridih News: दुर्गापूजा व छठ को लेकर धनवार नगर पंचायत में बैठक
गिरडीह, अक्टूबर 9 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत सभागार में आगामी शारदीय नवरात्र, दुर्गापूजा एवं महापर्व छठ को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर गुरूवार को बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया ने की। बैठक में बाजार समिति, छठ पूजा समिति, दुर्गापूजा समिति के सदस्यों, सभी वार्ड पार्षदों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अध्यक्ष ने बारी-बारी से लोगों से त्योहार के दौरान होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। बैठक में पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, छठ घाटों के निर्माण सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। गांधी चौक एवं इरगा नदी पर छठ घाट बनाने, दुर्गा मंदिर के आसपास नालियों पर ढक्कन लगाने तथा नगर पंचायत क्षेत्र में जर्जर 11 हजार वोल्ट के बिजली तारों की मरम्मत अथवा बदलने का प्रस्ताव रखा गया। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.