गिरडीह, अक्टूबर 5 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना परिसर में रविवार को दुर्गापूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता जमुआ बीडीओ अमल कुमार ने की, जबकि संचालन पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास ने किया। बैठक में पूजा समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, जुलूस के मार्ग, भीड़ नियंत्रण, बिजली, साफ-सफाई और विसर्जन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशासन ने पूजा समितियों को निर्धारित नियमों का पालन करने और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होने देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: बिना लाइसेंस प्रतिमा स्थापना पर रोक बीडीओ ने कहा कि दुर्गापूजा आस्था के ...