गिरडीह, अक्टूबर 16 -- Gridih News: गिरिडीह। दुर्गापूजा पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शहर में यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने गुरुवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें त्योहारों के दौरान संभावित भीड़, यातायात प्रबंधन, पूजा पंडालों की सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा तथा आमजनों की सुविधा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, संभावित समस्याओं की पूर्व पहचान कर उनके समयबद्ध निराकरण तथा सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की प्रभावी कार्ययोजना सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कहा कि इसका उद्देश्य है कि त्योहारों के दौरान श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें और आम नागरिको...