Gridih News: दुर्गापूजा को लेकर गुलजार हुआ बाजार, देर रात तक उमड़ रही भीड़
गिरडीह, अक्टूबर 15 -- दुर्गापूजा की खरीदारी से गुलजार बाजार Gridih News: गिरिडीह। शारदीय नवरात्र के साथ ही गिरिडीह शहर में दुर्गापूजा का उत्साह चरम पर पहुंचने लगा है। पूजा की तैयारियों के बीच बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही के कारण कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बन रही है। खासकर कपड़े, फुटवियर, श्रृंगार और पूजन सामग्री की दुकानों में देर रात तक चहल-पहल देखने को मिल रही है। दुर्गापूजा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है। नए कपड़े, जूते-चप्पल और मनपसंद सामान खरीदने के लिए बच्चे अपने परिजनों के साथ बाजार पहुंच रहे हैं। वहीं, महिलाएं पूजा और त्योहार के लिए साड़ियां, सलवार-सूट, आभूषण तथा श्रृंगार सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। दुकानदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.