गिरडीह, अक्टूबर 4 -- Gridih News: बगोदर। दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने और आम लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने बगोदर पुराना जीटी रोड में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने, बगोदर चौराहा के पास सरिया रोड में बने गड्ढों की मरम्मत और बगोदरडीह अंडरपास के पहले जीटी रोड पर बने स्पीड ब्रेकर के पास संकेत के लिए रोड पेंटिंग कराने पर जोर दिया। विधायक ने पहले प्रखंड सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की और फिर बगोदर चौराहा व बगोदरडीह अंडरपास के पास स्पीड ब्रेकर का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्पीड ब्रेकर के कारण आए दिन छोटी-छोटी सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह भी पढ़ें- Gridih News: 13 करोड़ की लागत से लगी स्ट्रीट लाइट 6 माह से बंद दुर्गा पूजा जैसे त्योहार में किसी की खुशि...