गिरडीह, सितम्बर 26 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के अटका गांव निवासी प्रवासी मजदूर रामेश्वर दास की दुबई से वतन वापसी हो गई है। शनिवार सुबह उनके सकुशल दिल्ली पहुंचने की खबर मिलते ही एक महीने से चिंता में डूबे परिजनों के चेहरे खिल उठे और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

वापसी का कारण बता दें कि रामेश्वर दास 6 मई 2026 को एक ठेकेदार के माध्यम से टूरिस्ट वीजा पर रोजी-रोटी की तलाश में दुबई गया था। कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा गया था ताकि परिवार की आर्थिक स्थिति सुधर सके। लेकिन दुबई पहुंचने के बाद वह वहां फंस गया और करीब चार महीने से घर लौटने के लिए परेशान था।

संपर्क में कठिनाई बीच में पांच दिनों तक उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया, उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा, जिससे परिवार किसी अनहोनी को लेकर बेहद चिंतित हो गया था। इसके बाद विधायक नागे...