Gridih News: दुबई में निधन हुए प्रवासी मजदूर के परिजनों को की मदद
गिरडीह, अगस्त 10 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिला के बगोदर प्रखंड अंतर्गत तिरला पंचायत निवासी प्रवासी मजदूर लालचंद्र महतो का विगत दिनों दुबई में निधन हो गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जेएलकेएम बगोदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. सलीम अंसारी ने सहयोग प्रदान किया। यह सहयोग 10 कर्म से 12 वां ब्राह्मण भोज तक के लिए दिया गया है। यह सहयोग बगोदर प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार महतो के आग्रह पर किया गया। इस अवसर पर जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन महासचिव ललिता कुमारी, बगोदर प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार महतो, उपाध्यक्ष अमिता महतो, महासचिव रंजन कुमार महतो और समाजसेवी सिकंदर अली, इकरामुल अंसारी उपस्थित थे। जेएलकेएम परिवार ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.