गिरडीह, जुलाई 21 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना मोड़ के पास सोमवार को सड़क दुघर्टना हो गई। जिसमें बाइक के धक्के से 70 साल की वृद्धा ढलिया देवी घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...