गिरडीह, अक्टूबर 11 -- Gridih News: तिसरी। तिसरी थाना क्षेत्र के पलमरुआ गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर हजारों रुपये की संपत्ति चुरा ली। चोर स्वर्गीय बासुदेव पंडित की पत्नी दुलारी देवी की दुकान का शटर उखाड़कर घर में घुसे और नकदी, जेवर तथा कपड़े लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में लोगों के बीच चर्चा का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात दुलारी देवी, उनका बेटा और पतोहू अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर चोरों ने दुकान का शटर उखाड़ दिया और घर के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद घर में रखे हजारों रुपये नकद, जेवर और कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि घनी आबादी वाले गांव में चोर काफी देर तक चोरी करते रहे, लेकिन घर में सो रहे परिजनों और आसपास के लो...