Gridih News: दीपावली को लेकर बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
गिरडीह, नवम्बर 7 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। दीपावली, भैया दूज और लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया में रंगोली, थाली सज्जा, तोरण निर्माण और क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। रंगोली एवं थाली सज्जा प्रतियोगिता में छात्रों ने रंग-बिरंगे रंगों, आकर्षक आकृतियों और सुंदर सजावट से विद्यालय परिसर को उत्सवी रंग में रंग दिया। वहीं, ईईडीपी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक तोरण और सुसज्जित दीये बनाकर अपनी कला का परिचय दिया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य सचिन गर्ग ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर और बल्ले से गेंद को हिट करके किया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.