Gridih News: दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, देवी-देवता भी बने बच्चे
गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिहरा में दीक्षांत समारोह एवं रुप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार एवं संकुल साधनसेवी अजय पंडित उपस्थित थे। भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मौके पर थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया के दौर में बढ़ते साइबर अपराध के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों को सावधान रहने की अपील की। वहीं अजय पंडित ने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के तौर-तरीकों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Kannauj News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.