Gridih News: दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर वितरित
गिरडीह, नवम्बर 5 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी राह आसान करने के उद्देश्य से रोटरी गिरिडीह की ओर से गुरुवार को रोटरी नेत्र चिकित्सालय परिसर में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच दो ट्राइसाइकिल और एक व्हीलचेयर का वितरण किया गया। दो दिव्यांगजनों को एक-एक ट्राइसाइकिल दी गई, जबकि एक दिव्यांग बच्ची को व्हीलचेयर प्रदान की गई। इस सेवा कार्य में रोटरी गिरिडीह के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन राजेंद्र बगड़िया ने दानदाता के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्था ने उनके सहयोग के प्रति आभार जताया। मौके पर रोटरी अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंद और वंचित लोगों तक सहायता पहुंचाना रोटरी का मुख्य उद्देश्य है। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.