Gridih News: दिल्ली साइबर पुलिस की बेंगाबाद में दबिश, चार को नोटिस
गिरडीह, सितम्बर 7 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। दिल्ली रोहिणी साइबर पुलिस की टीम शनिवार देर शाम बेंगाबाद पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र की अलग-अलग जगहों पर चार साइबर अपराधियों को नोटिस तामिला कराकर दस दिनों के भीतर जवाब तलब किया गया है। निर्धारित समय के भीतर जवाब नहीं देने पर दिल्ली साइबर पुलिस उनके विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई के लिए बाध्य होगी। नोटिस पाने वालों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गेनरो लुप्पी के मैनेजर साव, हरिला पंचायत के नईटांड़-खुरचुट्टा के तोकिर राजा, चितमाडीह पंचायत के महतोडीह के अयूब अंसारी और फिटकोरिया के आलम के नाम शामिल हैं। बताया जाता है कि उक्त चारों साइबर अपराधी दिल्ली के रोहिणी साइबर थाना कांड संख्या 32/2026 और 62/2026 से जुड़े हुए हैं। दो-दो कांडों के नामजद अभियुक्त रहे इन साइबर अपराधियों के घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.