Gridih News: दिनदहाड़े मछली कारोबारी से पिस्टल सटाकर 2.07 लाख की लूट
गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: पचम्बा, प्रतिनिधि। मछली कारोबार कर घर लौट रहे एक कारोबारी को दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट लिया गया। बदमाश नकदी से भरे बैग लेकर फरार हो गए। घटना पचंबा थाना क्षेत्र के मोहनपुर फोरेस्ट ऑफिस के सामने गुरुवार की है। जानकारी के अनुसार, बोडो निवासी आफताब रैन, जो मछली कारोबारी हैं, मछली मंडी से काम निपटाकर घर आ रहे थे। इसी दौरान सुबह सवा नौ बजे वे जैसे ही मोहनपुर फोरेस्ट ऑफिस के पास पहुंचे पीछे से आये दो बाइक पर सवार पांच अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक रोक ली। आफताब ने बताया कि सभी के हाथ में हथियार था। एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी और बाइक की चाबी छीन ली। बाइक में रखे लगभग दो लाख सात हजार रुपए नकद लेकर सभी पचंबा की ओर फरार हो गए। आफ़ताब ने बताया कि सभी लुटेरों के चेहरे खुले हुए थे। घटना के बाद इलाके में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.