गिरडीह, नवम्बर 17 -- Gridih News: पीरटांड़। विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल श्री सम्मेदशिखरजी मधुबन में राष्ट्रसंत मुनि श्री 108 प्रमाणसागर महाराज के सानिध्य में दस दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य धार्मिक आयोजन शुरू है। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान को लेकर मधुबन में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मेदशिखरजी पहुंच रहे हैं। गुणायतन में आयोजित इस दस दिवसीय विधान में 108 मंडलों के माध्यम से विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना, अभिषेक और तीर्थंकर भगवान को अर्घ्य समर्पित किया जाएगा। गगनभेदी मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा तीर्थक्षेत्र भक्तिमय हो रहा है। आयोजन के दौरान प्रतिदिन प्रवचन सभा सहित विभिन्न धार्मिक क्रियाएं पूरी की जायेगी। मुनि श्री के प्रवचनों का श्रवण कर श्रद्धालु...