गिरडीह, जुलाई 17 -- Gridih News: जमुआ। जमुआ क्षेत्र में कतिपय दबंगों ने जमीन हड़पने का नया फार्मूला इजाद कर लिया है इस गोरखधंधे में अंचल कार्यालय की भूमिका संदिग्ध है। इस फार्मूले के तहत सीधे खतियान से ही मूल रैयत का नाम हटाकर अपना नाम अंकित करा लेते हैं और बाद में पंजी टू में बतौर वारिस अपना नाम दर्ज कराकर ऑनलाइन करा लेते हैं और सरकारी लगान रशीद प्राप्त कर जमीन बेच देते हैं। गरीब रैयत दस्तावेज की हेराफेरी से अंजान यत्र तत्र भटकने के लिए विवश हो जाते है। ऐसे ही एक मामले के शिकार जमुआ प्रखंड के धुरगड़गी पंचायत के धानोटांड़ निवासी जलील मियां, मो. अलाउद्दीन, शमशेर अंसारी, बालो मियां, जमरुद्दीन अंसारी, अलिबख्श मियां, मो. शकूर समेत कई अन्य ने जिले के भूमि सुधार उप समाहर्ता और जमुआ के अंचल अधिकारी को आवेदन देकर न्याय की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ga...