Gridih News: दलदल में सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन ने लगाया बोर्ड
गिरडीह, अगस्त 26 -- Gridih News: ग्राम दलदल स्थित मौजा दलदल में लंबे समय से अतिक्रमित लगभग 9 एकड़ 6 डिसमिल सरकारी भूमि को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त करा लिया। मंगलवार, 25 अगस्त को खाता संख्या 32 एवं प्लॉट संख्या 713 की उक्त सरकारी भूमि पर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद "अतिक्रमण मुक्त" का बोर्ड भी लगाया गया।
प्रशासन की कार्रवाई अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में की गई। इसके बाद अंचल निरीक्षक अभिषेक कुमार के नेतृत्व में उक्त स्थल पर प्रशासन की ओर से अतिक्रमण मुक्त का बोर्ड लगाया गया। मौके पर हल्का कर्मचारी प्रतीक कुमार, पंचायत समिति सदस्य कुंदन कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी भूमि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.