Gridih News: दलदल बनी सड़क पर ग्रामीणों ने रोपी धान की फसल
गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड की उत्तरी डोरंडा पंचायत अंतर्गत डोरंडा गांव में खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग से गावां-पिहरा मुख्य मार्ग को जोड़नेवाली सड़क वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सड़क की जर्जर स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार गुरुवार को जवाब दे गया। ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों में जमा पानी और दलदल में धान की रोपाई कर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया तथा अविलंब सड़क निर्माण की मांग उठाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह केवल सड़क नहीं, बल्कि क्षेत्र की जीवनरेखा है। इसके बावजूद वर्षों से इसकी अनदेखी की जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़े हुए बोल्डर और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.