Gridih News: दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर शनिवार को देवरी के विभिन्न दुर्गा मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पट खुलते ही मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन और पूजन करने के लिए क्षेत्र में भक्तिमय माहौल हो गया। देवरी के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर देवरी, मानिकबाद, बैरिया, खसलोडीह, रामपुर, ढेंगाडीह, सिकरुडीह, घोरंजी, चौकी, किसगो, फतेहपुर, तेतरिया, मनकडीहा और सवईटांड़ स्थित दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में माथा टेककर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इधर, नवरात्र पूजा महोत्सव को लेकर विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बेलवरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.