Gridih News: दनुआ हादसे में मृतकों के शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम
गिरडीह, नवम्बर 9 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। हजारीबाग के दनुआ घाटी में हुए भीषण सड़क हादसे में मृत लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद देर शाम बगोदर के मुंडरो पंचायत अंतर्गत बिहारी गांव के सलैयाटांड पहुंचे। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया, परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार, शाम साढ़े पांच बजे तीन शव गांव पहुंचे, जिनमें राजू पंडित, बुधनी देवी एवं राम किशुन मंडल का शव शामिल है। इसके साथ ही कुंजो प्रजापति का शव भी गांव लाया गया, जिनका अंतिम संस्कार करने सभी वाराणसी जा रहे थे। वहीं दो अन्य मृतकों रामेश्वर पंडित और धोकल पंडित के शव उनके पैतृक गांव भेज दिए गए, जबकि सावित्री देवी और रूबिया देवी का शव हजारीबाग में पोस्टमार्टम होने के कारण देर रात गांव पहुंचने की संभावना है। यह भी पढ़ें- झारखंड में बड़ा हादसा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.