Gridih News: दनुआ हादसे के घायलों से मिले विधायक
गिरडीह, नवम्बर 10 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में हुए सड़क हादसे में घायलों से मिले विधायक नागेन्द्र महतो एवं हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद। दोनों विधायकों ने इलाजरत घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा संबंधित चिकित्सकों से बातचीत कर सभी घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ में मौजूद बगोदर-सरिया एसडीओ को आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। इस दौरान बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से वे अत्यंत मर्माहत हैं। इस दुःख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Gridih News: दनुआ हादसे में मृतकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.