गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: डेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश पासवान और गांडेय थाना प्रभारी आंनद प्रकाश सिह ने गांडेय थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस क्रम में पुलिस पदाधिकारियों ने बड़कीटांड़, दासडीह, भोगतिया लोहारी/ देवनडीह, लेदो, गांडेय, मंडरो सहित विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और पंडाल की भौतिक स्थिति का अवलोकन किया। साथ ही पूजा कमेटी के सदस्यों से बातचीत करके कई दिशा - निर्देश भी दिया। पुलिस इस्पेक्टर ने कहा कि पूजा के दौरान सभी पूजा कमेटी पंडालों में व्यवस्था दुरुस्त रखें। महिला और पुरुष के लिए अलग - अलग कतार की व्यवस्था करें। पंडाल में संभव हो तो सीसीटीवी कैमरा लगाएं। यह भी पढ़ें- Gridih News: थाना प्रभारी ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण पंडाल में पानी - बिजली की समुचित व...