गिरडीह, नवम्बर 4 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-छोटकी खरगडीहा मुख्य मार्ग पर थाना गेट के समीप मंगलवार की देर शाम सड़क हादसे में बुलेट सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भरकट्टा ओपी क्षेत्र के चोंगाखार निवासी सोनू कुमार पिता रमेश राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक अपनी बुलेट से बेंगाबाद से छोटकी खरगडीहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बेंगाबाद थाना गेट के आगे अनियंत्रित बुलेट सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बुलेट से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थाना प्रभारी अमन सिंह ने घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...