Gridih News: थाना के सामने बदहाल सड़क पर ऑटो उलटा
गिरडीह, सितम्बर 28 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-छोटकी खरगडीहा की बदहाल सड़क पर सोमवार सुबह थाना के ठीक सामने सिलाई मशीन लदा ऑटो गड्ढे में फंसकर पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि उसे मामूली चोटें आई है। चालक सोनू कुमार राजधनवार का रहनेवाला है। वह राजधनवार से बेंगाबाद होते हुए छोटकी खरगडीहा पथ से मधुपुर की ओर सिलाई मशीन लेकर जा रहा था। इसी दौरान बेंगाबाद थाना के सामने मुख्य सड़क के बीचोंबीच पानी से लबालब भरे गड्ढे में ऑटो का पहिया फंस गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो को गड्ढे से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेंगाबाद चौक से छोटकी खरगडीहा और पारडीह होते हुए सुखलजोरिया मोड़ तक जानेवाली सड़क अब मौत को दावत दे रही है। पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.