Gridih News: त्योहारों से पहले बंद स्ट्रीट लाइटों को चालू करने की मांग
गिरडीह, सितम्बर 6 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर में 14 सितंबर से 7 दिवसीय गणपति पूजनोत्सव और 11 अक्टूबर से दुर्गा पूजनोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। दो बड़े धार्मिक आयोजनों को लेकर बाजार सज रहा है, लेकिन पुराने जीटी रोड पर अंधेरा पसरा है। साढ़े 13 करोड़ की लागत से बगोदरडीह ओवरब्रिज से माहुरी बायपास तक सड़क सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के तहत डिवाइडर पर लगाई गई करीब 300 स्ट्रीट लाइटें दो साल में ही दम तोड़ रही हैं। बगोदर बाजार की बड़ी संख्या में लाइटें पिछले दो महीने से बंद पड़ी हैं, जिससे शाम ढ़लते ही मुख्य सड़क पर अंधेरा छा जाता है। बताया जाता है कि 2024 के दुर्गा पूजा के मौके पर ही ये लाइटें चालू हुई थीं। इसके बाद कई बार खराब हुईं और बनीं भी, लेकिन अब लंबे समय से बंद हैं। नियमानुसार निर्माण कंपनी को 5 साल तक मेनटेनेंस करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.