गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: गिरिडीह/गांडेय/बेंगाबाद, हिटी। रिफॉर्म उत्सव को पीपुल्स प्लान कैंपेन (पीपीसी) के साथ एकीकृत करते हुए गिरिडीह सदर प्रखंड के तेलोडीह पंचायत में विशेष ग्राम सभा और जागरूकता कार्यक्रम गांधी जयंती पर शुक्रवार को किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण विकास में जनभागीदारी को और सशक्त बनाना रहा। शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के उपसचिव अजीत कुमार, डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। आमजनों के साथ बेहतर समन्वय जरुरी: डीसी यह भी पढ़ें- रिफॉर्म उत्सव के माध्यम से पंचायती राज व्यवस्था में पारदर्शिता, सुशासन और जवाबदेही को नई गतिडीसी द्व...