गिरडीह, अगस्त 7 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोरंडा पुराना मोड़ के समीप कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात तेज हवा और बारिश के बीच एक विशाल सूखा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ के मुख्य मार्ग पर गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया और सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, घटना के समय सड़क पर कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा डोरंडा मंडल अध्यक्ष राजू पाण्डेय ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से तत्काल जेसीबी मशीन की व्यवस्था कर सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का कार्य शुरू कराया गया। काफी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाकर मार्ग पर आवागमन प...