गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां बाजार स्थित बिट्टू फास्ट फूड दुकान के सामने शनिवार की शाम तेज रफ्तार कार ने खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि बाइक खड़ी कर एक व्यक्ति दुकान के सामने रोल खा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को रोककर पूछताछ शुरू की तो चालक ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना गावां पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार व चालक को अपने साथ थाने ले गई। घटना के बाद बाजार में कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...