Gridih News: तूफान और भारी बारिश की आशंका से किसानों की बढ़ी चिंता
गिरडीह, अक्टूबर 28 -- Gridih News: गिरिडीह/जमुआ, हिटी। चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका ने जमुआ प्रखंड क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार है और कई जगहों पर किसान कटाई की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में मौसम के अचानक करवट लेने और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना से किसानों को अपनी तैयार फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है। किसानों की नजरें अब आसमान पर टिकी हैं। बताया जा रहा है कि चक्रवात के प्रभाव से 28 और 29 अक्टूबर को तूफान तथा भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किए जाने की सूचना के बाद किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार करने में महीनों की मेहनत लगती है। खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च करना पड़ता है। ऐसे में कटाई के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.