Gridih News: तीसरे दिन मेडिकल टीम ने की धरनार्थियों की स्वास्थ्य जांच
गिरडीह, अगस्त 1 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार के सामने विभिन्न जनसमस्याओं और मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी गौतम सागर राणा अपनी मांगों पर अड़े रहे और प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की। धरनार्थी के स्वास्थ्य को देखते हुए जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम ने धरना स्थल पहुंचकर गौतम सागर राणा की स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने की बात कही। इस संबंध में जमुआ अंचलाधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि धरनार्थियों की सभी मांगों की सूचना वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। धरना स्थल प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.