Gridih News: तीसरे दिन भी दिखा चक्रवात का असर, फसलें गिरीं
गिरडीह, अक्टूबर 30 -- बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में तीसरे दिन भी अर्नब चक्रवात का असर देखा गया। सुबह से ही हल्की हवा के साथ बूंदाबांदी होती रही, जिससे खेतों में लगे धान की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ा है। किसानों ने बताया कि खेतों में लगी हाइब्रिड धान की फसल पककर तैयार हो गई थी। बेमौसम बारिश और हवा के कारण पकी हुई धान की फसल खेत में गिर गई। गिरे हुए धान पर बारिश का पानी लगने से फसल खराब होने की प्रबल संभावना बन गई है। इसके अलावा किसानों ने बड़े पैमाने पर खरीफ फसल के रूप में आलू, सरसों, चना आदि की खेती की थी। बारिश के कारण इन फसलों पर भी असर पड़ा है। बताया जाता है कि आलू उत्पादन में बेंगाबाद प्रखंड हब माना जाता है। यहां किसान बड़े पैमाने पर आलू की खेती करते हैं। इस बार किसानों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.